World News Updates; China Earthquake

World News Updates; China Earthquake


52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा नव्या गडुसु की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा शनिवार देर रात इंडियाना राज्य के लेक काउंटी में इंटरस्टेट-65 हाईवे पर हुआ।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नव्या गडुसु को रात 12:16 बजे मृत घोषित किया गया। लेक काउंटी कोरोनर ऑफिस ने बताया कि उनकी मौत सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों की वजह से हुई।

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है। कांसुलेट ने X पर लिखा, “हम भारतीय छात्रा नव्या गडुसु की सड़क हादसे में मौत से बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ। सात लोगों को लेकर जा रही लाल रंग की मिनीवैन एक खराब वाहन के पीछे 10-15 मील प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चल रही थी।

इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी कार के ड्राइवर को मिनीवैन की धीमी रफ्तार का अंदाजा नहीं हुआ। उसने बचने के लिए कार मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार मिनीवैन के बाएं हिस्से से टकरा गई।

टक्कर के बाद मिनीवैन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मिनीवैन में सिर्फ आगे की दो सीटें थीं। बाकी पांच लोग आम के डिब्बों पर बिना सीट बेल्ट बैठे हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत; 13 इमारतें गिरीं

चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में सोमवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के बाद लिउझोउ शहर से 7 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, सोमवार तड़के आए भूकंप से 13 इमारतें ढह गईं।

एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के बाद इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने परिवहन सेवाओं में बाधा की आशंका भी जताई है।

रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक और अन्य ढांचे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रशासन ने कहा कि बिजली, संचार, पानी, गैस सप्लाई और सड़क यातायात सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!