अनंत चतुर्दशी पर दोपहर तक 1705 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन:बारिश के बीच सुबह से पहुंचते रहे श्रद्धालु; 1494 छोटी और 211 बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित




रायपुर में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के लिए महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बारिश के बावजूद लोग गणेश प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंचते रहे। दोपहर 2 बजे तक यहां 1494 छोटी और 211 बड़ी समेत कुल 1705 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। इसके बाद भी प्रतिमाओं के पहुंचने और विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु अपने साथ गणपति की प्रतिमाएं लेकर महादेवघाट पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में विसर्जन किया गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग परिवार और समूह के साथ यहां पहुंचे। परिवार के साथ गणपति लेकर पहुंचे विधायक सुनील सोनी
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी भी परिवार के साथ अपने घर के गणपति लेकर महादेवघाट पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया और इसके बाद विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं। सोनी ने श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित विसर्जन कुंड में ही करने की अपील की। विसर्जन व्यवस्था की भी जानकारी ली विधायक ने विसर्जन कुंड पहुंचकर नगर निगम जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। दोपहर 2 बजे तक 1705 प्रतिमाएं विसर्जित विसर्जन कुंड में दोपहर बाद भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!