इंदौर में मायाखेड़ी तालाब चैनल को किया अतिक्रमण मुक्त:पाइप और अन्य सामग्री डालकर कर लिया था अतिक्रमण, टीम ने हटाया

इंदौर में मायाखेड़ी तालाब चैनल को किया अतिक्रमण मुक्त:पाइप और अन्य सामग्री डालकर कर लिया था अतिक्रमण, टीम ने हटाया




इंदौर में तालाबों के संरक्षण, पुनर्जीवन और उनकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को जोन-22 के अंतर्गत आने वाले माया खेड़ी तालाब की चैनल पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। एक रहवासी श्याम उपाध्याय ने तालाब की चैनल पर पाइप और अन्य सामग्री डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। इससे बारिश का पानी तालाब तक पहुंचने में बाधित होता और तालाब में पर्याप्त जल संग्रहण नहीं हो पाता। निगम ने बारिश से पहले तालाब में पर्याप्त पानी पहुंच सके, इसे ध्यान में रखते हुए अमले को मौके पर भेजकर तालाब की चैनल पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही चैनल को पूरी तरह साफ कराया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!