कन्नौज में पक्के टैंक में डूबने से किशोर की मौत:दिमागी दौरा पड़ने के बाद हादसा, तेज बारिश में उतराता मिला शव

कन्नौज में पक्के टैंक में डूबने से किशोर की मौत:दिमागी दौरा पड़ने के बाद हादसा, तेज बारिश में उतराता मिला शव




कन्नौज के छिबरामऊ विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुबरियापुर में 25 वर्षीय शिवम कठेरिया की पानी की हौदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शिवम को दिमागी दौरा पड़ने के बाद यह हादसा हुआ। उसका शव बुधवार शाम करीब 4 बजे, चार घंटे की भारी बारिश के बाद हौदी में उतराता मिला। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शिवम घर से निकला था। दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शाम 4 बजे के करीब कुछ किसान अपने खेत देखने के लिए गए। उन्होंने निजी समरसेबल की हौदी में एक शव को उतराता देखा। किसानों ने तुरंत समर मालिक आलोक कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र बलबीर सिंह निवासी खुबरियापुर को इसकी सूचना दी। आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान शिवम कठेरिया के रूप में की और उसके परिजनों को सूचित किया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और शिवम की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिजन शव को लेकर गांव वापस लौटे, जिसके बाद घर पर सगे-संबंधियों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि शिवम जन्म से ही मंदबुद्धि था और उसे दिमागी दौरे की बीमारी थी। जब भी उसे दौरा पड़ता था, उसकी हालत बिगड़ जाती थी। परिजनों ने कई जगह उसका इलाज कराया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मंदबुद्धि होने के कारण शिवम अक्सर गांव और आसपास घूमता रहता था। शिवम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता आनंद कठेरिया भी गहरे सदमे में हैं। पिता आनंद ढोलक बजाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन हृदय संबंधी बीमारी के कारण उन्होंने यह काम छोड़ दिया है। अब मां सीता देवी एक निजी विद्यालय में नौकरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही हैं। मृतक शिवम अपनी शादीशुदा बहन गोल्डी समेत दो बहन दो भाई था जो सोनम 17 वर्ष,अनुराग 14वर्ष,विवान 12 वर्ष हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!