शिवपुरी में शिव मंदिर में मूर्तियों से अभद्रता:वीडियो सामने आते ही FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

शिवपुरी में शिव मंदिर में मूर्तियों से अभद्रता:वीडियो सामने आते ही FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप




शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में एक शिव मंदिर में मूर्तियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद क्षेत्रीय हिंदू संगठनों ने सिरसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंवरपुर निवासी रामकुमार शर्मा (21) पुत्र बृजवल्लभ शर्मा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखा। इस वीडियो में गांव का सोनू उर्फ मिठुआ जाटव शिव मंदिर में बैठकर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि वीडियो में वह माता पार्वती की मूर्ति पर झाड़ू भी मार रहा था। धार्मिक भावनाएं आहत हुई
रामकुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि इस कृत्य से उनकी और समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सिरसौद पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ मिठुआ जाटव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी गई। विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की भी जांच की जाएगी और उसके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!