कोटकासिम प्रधान विनोद सांगवान बहाल, मारपीट मामले में थीं निलंबित:जांच जारी रहते पंचायती राज विभाग ने दिया आदेश, एक साल से संता गुर्जर थीं कार्यवाहक प्रधान
खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पंचायत समिति में प्रधान पद पर दोबारा बहाली हो गई है। कांग्रेस की प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को पंचायती राज विभाग ने फिर से पद संभालने का आदेश दे दिया है। विभाग के उपायुक्त त्रिलोक मीणा ने आदेश जारी कर बताया कि जांच प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद डॉ. सांगवान को प्रधान पद पर बहाल किया गया है। मारपीट मामले में किया था सस्पेंड दरअसल बीते साल विनोद कुमारी सांगवान को कोटकासिम पंचायत समिति में तत्कालीन कार्यवाहक अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय यादव के साथ कथित मारपीट के मामले में निलंबित किया गया था। एक ही दिन में बहाल कर दोबारा निलंबन इसके बाद 6 अगस्त 2025 को विनोद कुमारी को बहाल किया गया था, लेकिन उसी दिन दोबारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया था। डॉ. सांगवान के निलंबन के बाद भाजपा की उपप्रधान संता गुर्जर कार्यवाहक प्रधान के रूप में पंचायत समिति का कार्यभार संभाल रही थीं। अब नए आदेश के बाद उनका कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा और पंचायत समिति की कमान फिर से कांग्रेस की डॉ. विनोद सांगवान के हाथों में आ जाएगी।
Source link

