डायल 112 ने बाइक को टक्कर मारी, महिला घायल:ड्राइवर बोला-बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया; महिला जिला चिकित्सालय से सीधी रेफर




जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक में जुझारी घटिया के पास शुक्रवार सुबह डायल 112 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला हरछाटिया बहेलिया (40) घायल हो गईं, जबकि उनके पति को चोट नहीं आई। महिला को रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस चालक विकास त्रिपाठी को महिला ने बताया कि डायल 112 वाहन तेज रफ्तार में जा रहा था। इस दौरान उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। उनके मुताबिक, महिला के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई है। डायल 112 चालक ने बाइक के अचानक ब्रेक लगने की बात कही डायल 112 चालक तरुण चतुर्वेदी के अनुसार, वाहन एक इवेंट पर तैनात था। मारपीट से जुड़े दूसरे मामले की सूचना मिलने पर वह वहां जा रहा था। चालक का कहना है कि बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे डायल 112 वाहन समय पर नियंत्रित नहीं हो सका और बाइक से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और संबंधित चालक को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। उनके अनुसार, आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच में जिसकी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!