गुजरात MLA का स्टीकर लगाकर उत्तराखंड में तोड़ा ट्रैफिक नियम:रोकने पर बोला- पापा विधायक हैं, पुलिस ने काटा ₹500 का चालान

गुजरात MLA का स्टीकर लगाकर उत्तराखंड में तोड़ा ट्रैफिक नियम:रोकने पर बोला- पापा विधायक हैं, पुलिस ने काटा ₹500 का चालान




चारधाम यात्रा पर जा रही एक स्कॉर्पियो पर ‘MLA GUJARAT’ का स्टीकर लगाकर चल रहे युवकों के खिलाफ चमोली पुलिस ने कार्रवाई की। वाहन को चेकिंग के दौरान रोका गया तो ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने खुद को गुजरात के एक विधायक का बेटा बताया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अनुसार वाहन के शीशों पर गहरी काली (जेट ब्लैक) फिल्म लगी हुई थी, जो मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद पुलिस ने वाहन का ₹500 का चालान किया। स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर वाहन से स्टीकर हटवाया और शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतरवाई। चालान जमा करने के बाद वाहन को आगे जाने की अनुमति दी गई। गाड़ी में विधायक नहीं, फिर भी लगा था MLA का स्टीकर पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान वाहन में कोई विधायक मौजूद नहीं था। पूछताछ में चालक ने खुद को विधायक का बेटा बताया। इसके बावजूद वाहन पर विधायक का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्टीकर हटवाकर वाहन को नियमों के अनुरूप किया। पुलिस ने कहा- कानून सभी के लिए समान चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है, चाहे कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य या पद से जुड़ा हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!