नदबई में बिजली कटौती, आरडीएसएस कार्य से आपूर्ति प्रभावित:सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा शटडाउन
नदबई कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा 33/11 केवी जीएसएस मांझी पर आरडीएसएस के तहत आवश्यक कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसएस मांझी पर तकनीकी सुधार एवं रखरखाव संबंधी कार्य किए जाएंगे। इस कारण बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीली, बरबारा सहित संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। चार घंटे तक रहेगा शटडाउन विभाग के अनुसार निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत लाइनों एवं उपकरणों पर आवश्यक कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारू कर दिया जाएगा।
Source link

