गोरखपुर में लेजर गन से कटे 273 चालान:SP ट्रैफिक बोले- 50 km/hr की स्पीड पर होगा चालान

गोरखपुर में लेजर गन से कटे 273 चालान:SP ट्रैफिक बोले- 50 km/hr की स्पीड पर होगा चालान




गोरखपुर में नौकायन मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान सिर्फ तीन घंटे में 100 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की रफ्तार मापी। जांच में कई वाहन 50 किलोमीटर प्रति घंटा की निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते मिले। इसके बाद मौके पर ही उनका चालान काटा गया। SP ट्रैफिक बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौकायन मार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा तय की गई है। इसके बावजूद लगातार तेज रफ्तार में वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया गया। शाम के समय जब सड़क पर भीड़ बढ़ी तो यातायात पुलिस के बाइक सवार जवान दोनों लेन पर तैनात रहे। उन्होंने स्पीड लेजर गन से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार मापी। जो वाहन तय सीमा से अधिक गति में पाए गए, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने केवल नौकायन मार्ग ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य प्रमुख रास्तों पर भी अभियान चलाया। वहां भी तेज रफ्तार में वाहन चला रहे कुल 273 वाहनों का चालान किया गया। यातायात विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!