चंपावत में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी:5 दोस्त गंभीर घायल, 3 हायर सेंटर रेफर; मुन्स्यारी घूमने आए थे

चंपावत में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी:5 दोस्त गंभीर घायल, 3 हायर सेंटर रेफर; मुन्स्यारी घूमने आए थे




चंपावत में हरियाणा से आए पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 5 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार तड़के 3:21 बजे हुआ। ये सभी लोग पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुन्स्यारी घूमने आए ते। कार मुन्स्यारी से चंपावत होते हुए टनकपुर की ओर जा रही थी। हादसा टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर चल्थी के पास हुआ। कार में सवार तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। सभी घायल हरियाणा के सोनीपत निवासी हैं। तीन घायल हायर सेंटर रेफर कार (HR-10AN-7221) पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी से सोनीपत (हरियाणा) जा रही थी। बुधवार तड़के 3:21 बजे चल्थी-कठौल के बीच नेशनल हाईवे पर कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को 70 मीटर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। घायलों में विवेक (32), निवासी ग्राम जाहरी, थाना सदर सोनीपत, अमनदीप (30), निवासी ग्राम जाहरी, थाना सदर सोनीपत, मोहित (33, निवासी किलोधड़, थाना सोनीपत, ड्राइवर आदित्य (32), निवासी ग्राम शहजादपुर, थाना सोनीपत सदर और अतुल (32), निवासी शहजादपुर, थाना सोनीपत सदर शामिल हैं। इलाज कर रहे डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अधिकांश यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। गंभीर चोटों के चलते मोहित, अमनदीप और अतुल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चल्थी चौकी के एसआई राकेश कठायत ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!