जिला अस्पताल से जेवर चोरी, संदिग्ध महिला CCTV में दिखी:फुटेज में चेहरा धुंधला, बालाघाट में मरीज भी नहीं पहचान पाए

जिला अस्पताल से जेवर चोरी, संदिग्ध महिला CCTV में दिखी:फुटेज में चेहरा धुंधला, बालाघाट में मरीज भी नहीं पहचान पाए




बालाघाट जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड से जेवर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। हालांकि, संदिग्ध महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज की खराब क्वालिटी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार को हुई थी। ग्रामीण इलाके से अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और इलाज कराने आई कौशल बांगरे नाम की महिला के साथ यह वारदात हुई। संदिग्ध महिला गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक कौशल बांगरे के साथ रही और उसने पीड़िता का भरोसा जीत लिया। इसके बाद वह उसके बैग से मंगलसूत्र का पेंडल, गले की चेन, कान के झुमके और 500 रुपए नकद चुराकर रफूचक्कर हो गई। धुंधली तस्वीरों के कारण पहचान मुश्किल पुलिस ने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। पुलिस अब यह सवाल भी उठा रही है कि अगर वह किसी मरीज की अटेंडेंट नहीं थी, तो उसने प्रसूति वार्ड में पूरी रात क्यों बिताई। सीसीटीवी फुटेज को जूम करने पर महिला की तस्वीर धुंधली हो जाती है, जिससे उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पानी लाने का बहाना बनाकर हुई फरार पीड़िता कौशल बांगरे ने बताया था कि वह गुरूवार को अस्पताल पहुंची थी और रात में यहीं रुकी थी। इसी दौरान एक महिला से उसकी बातचीत शुरू हुई। उस महिला ने बताया कि उसकी बहन और जीजा यहां भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह मुंह-हाथ धोने के बाद वह महिला कौशल से ‘पानी लेकर आती हूं’ कहकर चली गई। इसके बाद जब कौशल अपने बैग के पास पहुंची, तो पता चला कि बैग में रखे छोटे पर्स से जेवरात और नगद 500 रुपए गायब हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कौशल बांगरे ने इस चोरी की शिकायत अस्पताल प्रबंधन, अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस की एक महिला प्रधान आरक्षक ने पीड़िता के साथ अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिला अस्पताल में चोरी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यहां मोबाइल और नकदी चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी संजय किरार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी महिला का पता लगा लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!