लखनऊ में 'ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन' पर व्याख्यान:विश्व पर्यावरण दिवस पर इंजीनियर्स संस्थान ने किया आयोजन

लखनऊ में 'ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन' पर व्याख्यान:विश्व पर्यावरण दिवस पर इंजीनियर्स संस्थान ने किया आयोजन




विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश स्टेट सेंटर, लखनऊ में ‘ए ग्लोबल कॉल फॉर क्लाइमेट एक्शन’ विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभियंताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बढ़ता वैश्विक तापमान, प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौतियां प्रस्तुत कर रहे हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने का आह्वान डॉ. सिंह ने समाधान सुझाते हुए कहा कि पौधरोपण, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और अभियंताओं से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। व्याख्यान के दौरान पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सिंह ने विस्तार से उत्तर दिया। इस सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और तकनीकी समाधान विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भरत राज सिंह ने की। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक योगदान की जानकारी दी। अपने संबोधन में प्रो. सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है और इससे निपटने के लिए हरित प्रौद्योगिकी तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने अभियंताओं, शिक्षाविदों और युवाओं से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!