जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित:रात को 2.30 बजे जारी हुआ, कोटा के शुभम और कबीर की पहली और दूसरी रैंक

जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित:रात को 2.30 बजे जारी हुआ, कोटा के शुभम और कबीर की पहली और दूसरी रैंक




जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल कोटा से ऑल इंडिया पहली और दूसरी रैंक है। यहां के स्टूडेंट शुभम ने पहली कबीर ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। रिजल्ट आने के साथ ही कोटा में जश्न का माहौल है। ढ़ोल नगाड़ों पर डांस कर स्टूडेंटस, पैरेंटस और टीचर जश्न मना रहे हैं। ये लगातार तीसरा साल है, जब कोटा से ऑल इंडिया पहली रैंक बनी है। जेईई एडवांस के रिजल्ट से करीब 55 हजार स्टूडेंट्स देश के 23 आईआईटी की बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक और ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई घोषित हुए हैं। पिछले साल सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए थे पिछले साल साल 2025 में कुल 1 लाख 80 हजार 422 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 54 हजार 378 स्टूडेंट्स ने विभिन्न श्रेणियों में क्वालिफाई किया था। यह कुल परीक्षार्थियों का 30.01 प्रतिशत था, जो अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत रहा था। पिछले साल घटे थे क्वालीफाइंग नंबर पिछले साल कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) की क्वालीफाइंग कटऑफ में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 2025 में सीआरएल की कटऑफ 74 अंक रही थी। इससे पहले 2024 में यह 109 अंक थी। प्रतिशत के रूप में यह क्रमशः 20.56 प्रतिशत और 30.34 प्रतिशत रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!