जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्दाटन अगले माह संभव:कल मनाएंगे यात्री सुविधा दिवस, पैसेंजर से लेंगे फीडबैक

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्दाटन अगले माह संभव:कल मनाएंगे यात्री सुविधा दिवस, पैसेंजर से लेंगे फीडबैक




जोधपुर एयरपोर्ट पर के नए टर्मिनल का उद्धघाटन अगले माह हो सकता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल के अनुसार नए टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार का 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में कल एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों से एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लेकर सुधार किया जाएगा। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि सरकार के 12 साल होने के उपलक्ष्य में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सभी एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस मना रहा है। उन्होंने नए टर्मिनल के बारे में बताते हुए कहा- टर्मिनल लगभग पूरा बन चुका है लेकिन हमारे कुछ सिक्योरिटी के क्लियरेंस चल रहे हैं। एयरपोर्ट में सिक्योरिट, सेफ्टी सबसे मैन होते हैं और उसको पूरा करना होता है। ये क्लियरेंस चल रहे हैं। अगले हफ्ते या एक दो हफ्ते के भीतर ये सारी क्लियरेंस पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा बहुत सारे सिस्टम जो एयरपोर्ट को लग रहे हैं, वो भी इंस्टॉल हो रहा है। ये सारे सिस्टम पूरे होने पर गई जैसे ही हमको सिक्योरिटी और सेफ्टी क्लियरेंस मिल जाएगा, एयरपोर्ट का उद्घाटन करवाया जाएगा। 12 साल में पैसेंजर डबल हुए
एयरपोर्ट पर पैसेंजर और फ्लाइट्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- पिछले 12 साल में एयरपोर्ट पर पैसेंजर की संख्या दुगनी हो गई है। 2014 के आसपास 6 से 8 फ्लाइटें चलती थीं, अब समर सीजन में 14 से 16 फ्लाइटें चलती हैं और विंटर में 25 से 30 फ्लाइटें ऑपरेट होती हैं। पैसेंजर में भी हम 1 मिलियन का जो आंकड़ा है वो दो साल पहले पार कर चुके हैं। अब पिछले साल भी हमने 1.1 मिलियन पैसेंजर एक साल में एयरपोर्ट में आ रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बना है, उसकी कैपेसिटी लगभग 7 गुना होगी और उसमें उसके अलावा बहुत सारी नई सुविधाएँ हैं। इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें से फ्री प्लांटेशन ड्राइव एक पेड़ मां के नाम कैंपेन के तहत आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक वंदे मातरम गायन आयोजित किया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ जो लोग काम करते हैं एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंट्स, जितने भी बाकी स्टेकहोल्डर्स हैं सब के साथ एक केक कटिंग और उनके उत्साहवर्धन का प्रोग्राम किया जाएगा। कल जो पैसेंजर आएंगे जिनमें से कुछ पैसेंजर को टीका के साथ वेलकम किया जाएगा और वेलकम किट डिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा। उसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप , हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। बच्चों का पेंटिंग कॉम्पिटशन होगा। इसके साथ ही पैसेंजर से जोधपुर एयरपोर्ट को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!