झज्जर में भारत सौर ऊर्जा केंद्र में लगी आग:खेड़ी खुम्मार बाईपास पर मची अफरा-तफरी, दमकल की 3 गाड़ियों ने एक घंटे में बुझाई आग; सोलर-बैटरी का सामान जला




झज्जर खेड़ी खुम्मार बाईपास स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इमारत के अंदर तक फैल गई थी। दमकल कर्मचारियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि इमारत के अंदर कोई कर्मचारी नहीं फंसा था और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अभी नहीं हुई थी सेंटर की ओपनिंग बताया जा रहा है कि भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी, हालांकि इमारत के अंदर सोलर और बैटरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग में कुछ सामान जलने की सूचना है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सौर ऊर्जा केंद्र, फर्स्ट फ्लोर पर होटल और सेकंड फ्लोर पर रेस्ट रूम तैयार किया जा रहा था। फायर अधिकारी बोले- समय रहते आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि कुछ सामान जल गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!