झांसी में 25 हजार का इनामी सटोरिया समेत 2 अरेस्ट:गिरफ्तारी से बचने के लिए कार से पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी, अभी 7 आरोपी फरार

झांसी में 25 हजार का इनामी सटोरिया समेत 2 अरेस्ट:गिरफ्तारी से बचने के लिए कार से पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी, अभी 7 आरोपी फरार




झांसी में बुधवार को पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी सटोरिए सत्येंद्र यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों को पकड़ने पहुंची थी। तभी दोनों ने अपनी कार से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और भागने लगे। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 4 मोबाइल, 10800 रुपए और एक कार बरामद हुई है। अभी गैंग के 7 आरोपियों को पुलिस ढूंढ़ रही है। बता दें कि 28 अप्रैल को पुलिस ने मुठभेड में विवेद यादव को गिरफ्तार किया था। वह गैंग के साथ मिलकर 7 वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। इन वेबसाइट से 1.56 करोड़ रुपए के क्वाइंस और आरोपी विवेक से 4 मोबाइल, 22400 रुपए कैश, तमंचा, कारतूस बरामद हुए थे। इसके अलावा 13 बैंक बैंक खातों में मौजूद 25 लाख रुपए को फ्रीज कराया गया था। इन बैंक खातों में सट्‌टा के पैसों का लेनदेन होता था। पुलिस टीम पर चलाने लगा गोली एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया था- विवेक यादव पुत्र चंदन सिंह बबीना के डुबकी गांव का रहने वाला है। वह बड़े पैमाने पर आईपीएल मैंच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। 28 अप्रैल को मुखबिर ने सूचना दी कि विवेक भगवंतपुरा से करगुवांजी की ओर जाने वाला है। इस पर आईपीएस विनय के नेतृत्व में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव व उनकी पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को आता देख आरोपी ने तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बचते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी विवेक यादव के पास 4 मोबाइल मिले। जिन पर 7 वेबसाइट चल रही थी। इन्हीं के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्‌टा खिलाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि रिश्तेदार भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र मुन्नालाल उसके साथ पार्टनर था। दोनों कमाई का 50-50 प्रतिशत हिस्सा लेते थे। वह सतेंद्र से मिलने आया था। तभी पकड़ा गया। सत्येंद्र पर रखा था 25 हजार का इनाम पुलिस के अनुसार, पूछताछ में भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव के अलावा मैरी गांव निवासी शिवा यादव समेत अन्य सटोरियों के नाम सामने आए थे। इसमें सत्येंद्र यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि सत्येंद्र यादव और शिवा यादव कार से हाइवे से मुस्तरा जाने वाले कच्चे रास्ते से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद कार से आरोपी आए। जब उनको रोकने की कोशिश की तो कार से पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 15 मई को इस मामले में 25 हजार के इनामी शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अरुण यादव पुत्र राजन यादव को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा प्रेमनगर के नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू पुत्र वृंदावन, बनारस निवासी हर्ष साहू, दतिया के पठ्ठापुरा निवासी निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, बबीना के दुबकी बैदोरा निवासी अंकित यादव पुत्र आजाद सिंह , नीलेश यादव पुत्र आजाद सिंह, कुलदीप दिवाकर पुत्र रोशनलाल और अभिषेक यादव पुत्र चंदन सिंह भी गैंग में शामिल है। इन सातों आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। 70 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बनाई एसएसपी ने बताया था कि आरोपी विवेक यादव सट्‌टा खिलाकर करोड़ों रुपए कमा चुका है। उसकी 70 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के बारे में पता चला है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके सट्‌टा से कमाई सारी प्रॉपर्टी को कुर्क किया जाएगा। आरोपियों के फाॅरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!