टोहाना में पशु ले जा रहे ड्राइवर ने दौड़ाई पिकअप:पुलिस और गौरक्षा दल ने पकड़ा; पंजाब से पशु लेकर जाना था झज्जर

टोहाना में पशु ले जा रहे ड्राइवर ने दौड़ाई पिकअप:पुलिस और गौरक्षा दल ने पकड़ा; पंजाब से पशु लेकर जाना था झज्जर




टोहाना में गौ रक्षा दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ रोड पर गौ तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। नाके के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। गौ रक्षा दल के सदस्यों की मदद से पिकअप ड्राइवर को काबू कर लिया गया। काबू किए गए आरोपी ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी अमरजीत (25) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पिकअप से दो बैल और एक गाय बरामद हुई। आरोपी इन पशुओं को झज्जर ले जा रहा था। गौ रक्षा दल के गौरव गोयल ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य किसी काम से जा रहे थे, तभी पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। उनकी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह पशुओं को पंजाब के बरनाला से लाया था और उन्हें झज्जर ले जाना था। उसके मोबाइल में झज्जर की लोकेशन भी मिली है। ड्राइवर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि गौ रक्षा दल की टीम ने पिकअप को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले किया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पशुओं को कहां से लाया था और झज्जर में किसे सौंपने वाला था। पुलिस इंचार्ज जांगड़ा ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!