थर्ड सेमेस्टर परीक्षा में एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर जरूरी नहीं
पूर्णिया | यूजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड पर कॉलेज प्रिंसिपल का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है। परीक्षा के पहले दिन जिले के कई केंद्रों पर बिना हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड के कारण छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे केंद्रों पर अफरातफरी और आक्रोश का माहौल बन गया। छात्रों ने बताया कि विवि द्वारा जारी एडमिट कार्ड में हस्ताक्षर के लिए कोई कॉलम ही नहीं है, फिर भी उन्हें रोका गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को सहायक परीक्षा नियंत्रक ने केन्द्राधीक्षकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया। इसमें निर्देश दिया गया कि बिना प्रिंसिपल हस्ताक्षर वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित न किया जाए। साथ ही विवि ने पहचान के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया है।
Source link

