दतिया में सील किए 12 एंट्री-एग्जिट पॉइंट:अचानक सड़क पर उतरी पुलिस; अवैध कट्टा जब्त, 69 वाहनों के काटे चालान

दतिया में सील किए 12 एंट्री-एग्जिट पॉइंट:अचानक सड़क पर उतरी पुलिस; अवैध कट्टा जब्त, 69 वाहनों के काटे चालान




दतिया शहर में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने अचानक 12 मुख्य एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सील कर सरप्राइज चेकिंग की। एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर के थानों के पुलिस बल ने सड़क पर उतरकर यह सख्त घेराबंदी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसना था। पुलिस ने इस दौरान 69 वाहनों के चालान काटकर 36,300 रुपए समन शुल्क वसूला है और चेकिंग में एक अवैध कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी। इस दौरान कारों से हूटर हटवाए गए और काली फिल्म भी निकाली गई। कार्रवाई में पुलिस ने कार पर काली फिल्म के 13, कार हूटर के 2, बिना नंबर प्लेट के 34, बिना हेलमेट के 12, बुलेट साइलेंसर के 6, बिना दस्तावेज और तीन सवारी का 1-1 चालान बनाया है। इस तरह पुलिस ने कुल 69 वाहनों के चालान बनाकर 36 हजार 300 रुपए की राशि वसूल की है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान एक आरोपी से अवैध कट्टा भी बरामद किया गया है। बदमाशों के भागने के रास्ते बंद, आम जनता को दी समझाइश
शहर में पुलिस की इस कड़क चेकिंग को देखकर कई लोगों ने रास्ते बदलने की कोशिश की, लेकिन हर मोड़ पर मुस्तैद फोर्स ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की इस तैनाती से बदमाशों के भागने के सारे रास्ते बंद हो गए। इस दौरान आम राहगीरों को लेकर पुलिस का मानवीय चेहरा भी नजर आया। पुलिस का जोर आम जनता का चालान काटने के बजाय उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और समझाइश देने पर रहा। इन प्रमुख पॉइंट्स पर थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
जिलेभर के थाना प्रभारियों (टीआई) ने एसपी के निर्देश पर खुद सड़क पर उतरकर कमान संभाली। शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!