नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और नकदी हड़पने का भी आरोप,धनूरी पुलिस की कार्रवाई, 3 साल से डरा-धमकाकर कर रहा था शोषण
जिले की धनूरी थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल कर नकदी व जेवरात हड़पने के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा। पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मोहम्मद तालिब उर्फ तालिम पिछले करीब 2-3 वर्षों से उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों के जेवरात और नकदी हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने केवल शारीरिक शोषण ही नहीं किया, बल्कि पीड़िता को डराकर उससे भारी मात्रा में कीमती सामान भी ऐंठ लिया। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अब तक 45,000 रुपये नकद, सोने का गलपट्टिया और सोने का मांग टीका सोने की अंगूठी और चांदी की पायल की जोड़ी हड़प ली।
यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी पुलिस ने सबसे पहले मेडिकल बोर्ड से पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता ली गई। पुलिस टीम ने डाबड़ी धीरसिंह सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अंततः कड़ी मशक्कत के बाद 25 वर्षीय आरोपी तालिब उर्फ तालिम पुत्र बिलाल खां को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link

