बड़वानी में बाइक चोरी का आरोपी पकड़ाया:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, युवक पर पहले से कई मामले दर्ज
बड़वानी पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीएसएनएल ऑफिस और वैष्णो देवी मंदिर के सामने खड़ी होंडा सीबी शाइन बाइक चोरी की थी। फरियादी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला घटना 7 मई 2025 की है। फरियादी ने थाना बड़वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-46-MS-6531 चोरी हो गई है। मामले में शहर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 283/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच के आधार पर पुलिस ने संदेही संजय पिता मेघाराम आर्य (34 वर्ष), निवासी पिपलूद बसाहट बड़वानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई होंडा सीबी शाइन बाइक बरामद कर ली, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े और चोरी के सात अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।
Source link

