नालंदा में सीसीटीवी कैमरों के लिए बिछेगी नई लाइन:बिहारशरीफ के रेलवे-इंडस्ट्रियल फीडर में बिजली रहेगी गुल, सुबह 7 बजे से शटडाउन

नालंदा में सीसीटीवी कैमरों के लिए बिछेगी नई लाइन:बिहारशरीफ के रेलवे-इंडस्ट्रियल फीडर में बिजली रहेगी गुल, सुबह 7 बजे से शटडाउन




बिहारशरीफ शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में चल रहे काम के कारण आज बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा। बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन से जुड़े रेलवे-वन व रेलवे-टू फीडर और सोहसराय पीएसएस के इंडस्ट्रियल फीडर से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भविष्य में बिना किसी रुकावट के बिजली मिलती रहे, इसके लिए एक नई और समर्पित विद्युत लाइन तैयार की जा रही है। इसी नई लाइन को जोड़ने और अन्य तकनीकी काम को पूरा करने के लिए विभाग ने शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रेलवे-वन और रेलवे-टू फीडर से जुड़े मोहल्लों में सुबह सात बजे से नौ बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी, जबकि सोहसराय के इंडस्ट्रियल फीडर क्षेत्र में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले ही अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय से पूर्व पानी का संचय कर लें और अपने आवश्यक बिजली संबंधी काम को निपटा लें, ताकि इस अल्पकालिक कटौती के दौरान उन्हें किसी गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य पूर्ण होते ही इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!