पंजाब में 24 अप्रैल को होगा ब्लैकआउट:सिविल डिफेंस द्वारा जिला स्तर पर एयर रेड मॉक ड्रिल, DC की लोगों से सहयोग की अपील
भारत सरकार के गृह मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में 24 अप्रैल को सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जा रही है। इसके तहत जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फरीदकोट जिले का कार्यक्रम कोटकपूरा के डॉ. हरी सिंह सेवक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोगों गैर जरूरी लाइटों को बंद रखने की अपील की गई हैष यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम 6 बजे मॉक एक्सरसाइज और रात 8:00 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास जिले में सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच के लिए किया जा रहा है। लगातार दो मिनट तक बजाया जाएगा सायरन मॉक एक्सरसाइज की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सिग्नल से होगी, जो सायरनों के माध्यम से ऊंची-नीची आवाज में लगातार 2 मिनट तक बजाया जाएगा। अभ्यास समाप्त होने के बाद “ऑल क्लियर” सिग्नल दिया जाएगा, जो लगातार 2 मिनट तक ऊंची आवाज में बजेगा और यह मॉक एक्सरसाइज के समाप्त होने का संकेत होगा। उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी।डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि ब्लैकआउट के दौरान गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें और प्रशासन का सहयोग करें। रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर ट्रैफिक नियंत्रण की एक्सरसाइज इस अभ्यास के दौरान फायर रिस्पॉन्स, सर्च एंड रेस्क्यू, फर्स्ट एड और मेडिकल सहायता, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना तथा ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों की रिहर्सल की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने स्पष्ट किया कि इस दौरान घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल सिविल डिफेंस तैयारियों की जांच के लिए एक नियमित मॉक ड्रिल होगी।
Source link

