पति ने मुंबई में छोड़ा, ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा:मानिकपुर स्टेशन पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया, मां-बेटी स्वस्थ

पति ने मुंबई में छोड़ा, ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा:मानिकपुर स्टेशन पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया, मां-बेटी स्वस्थ




चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक गर्भवती महिला ने ट्रेन यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को उसके पति ने कथित तौर पर मुंबई में छोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। महिला ने बताया कि उसका पति सोहल अली रोहांगिया मूल रूप से बांग्लादेशी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया था। पति के चले जाने के बाद वह असहाय स्थिति में भटकती रही। महिला के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह लगभग दो दिनों तक रही। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कर्मचारियों ने उसे प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन संख्या 01025 में बैठा दिया। महिला ट्रेन से प्रयागराज की ओर यात्रा कर रही थी, तभी मानिकपुर स्टेशन पहुंचने से पहले उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ने पर वह मानिकपुर स्टेशन पर उतर गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। जीआरपी थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला और नवजात की सुरक्षा तथा देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!