पद्मावती नदी में मिला युवक का शव:पुल पर बुलेट और चप्पल भी मिले; देर रात पुलिस ने निकलवाया शव

पद्मावती नदी में मिला युवक का शव:पुल पर बुलेट और चप्पल भी मिले; देर रात पुलिस ने निकलवाया शव




झाबुआ में बुधवार देर रात मेघनगर क्षेत्र की पाठ (पद्मावती) नदी में युवक का मिला है। युवक की पहचान काकनवानी निवासी रोहित पंचाल (35) के रुप में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को यह सूचना तब मिली जब बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक टीम पाठ नदी के पुल से गुजर रही थी। पुलिस ने पुल पर एक लावारिस बुलेट बाइक खड़ी देखी। संदेह होने पर आसपास जांच की गई, जहां पुल पर चप्पलें मिलीं और नीचे नदी में एक युवक का शव दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक के नंबरों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की, जो काकनवानी निवासी बाबूलाल पंचाल के नाम पर पंजीकृत थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण काकनवानी से करीब 15 किलोमीटर दूर नागनवाट पहुंचे। शाम 6 बजे घर से निकला था मृतक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर अस्पताल भिजवाया। मृतक रोहित पंचाल विवाहित थे और उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। रोहित बुधवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे और उनका मोबाइल फोन घर पर ही रह गया था। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!