परिवहन कार्यालय से भारी मात्रा में शराब मिली:पुलिस-उत्पाद विभाग की छापेमारी, सरकारी अलमारी और किचन से मिला जखीरा

परिवहन कार्यालय से भारी मात्रा में शराब मिली:पुलिस-उत्पाद विभाग की छापेमारी, सरकारी अलमारी और किचन से मिला जखीरा




बक्सर जिले के परिवहन विभाग कार्यालय में गुरुवार को पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस कार्रवाई से विभागीय कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला परिवहन कार्यालय परिसर में शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्यालय में छापेमारी की। जिस अलमारी में सरकारी फाइलें और दस्तावेज रखे जाते हैं, वहां शराब की बोतलें मिलीं। पूरे परिसर को सील कर जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई
इसके अलावा, कार्यालय परिसर के गार्ड रूम और किचन में भी शराब का जखीरा मिला। किचन, जहां आमतौर पर खाने-पीने का सामान होता है, वहां शराब की कई बोतलें रखी हुई थीं। छापेमारी के दौरान कुछ बोतलें खाली थीं, जबकि कई भरी हुई बरामद हुईं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बरामद शराब को जब्त कर उसकी गिनती शुरू कर दी। इसके बाद पूरे परिसर को सील कर जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी दफ्तर के भीतर शराब की इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची और इसमें कौन लोग शामिल हैं। राज कुमार प्रसाद से बंद कमरे में पूछताछ की गई
छापेमारी के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद से बंद कमरे में पूछताछ की गई। विभाग के अन्य कर्मचारियों और गार्ड से भी अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले पर जिला परिवहन पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद ने बताया कि कार्यालय के गार्ड रूम की अलमारी और किचन से शराब बरामद हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!