प्रदेश के पांच गर्म शहरों में उज्जैन नंबर-2 पर, वजह- राजस्थान से आ रही गर्म हवा

प्रदेश के पांच गर्म शहरों में उज्जैन नंबर-2 पर, वजह- राजस्थान से आ रही गर्म हवा



मई में गर्मी चरम पर पहुंचने लगी है। मौसम विभाग को मिले शनिवार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा गर्म शहरों में उज्जैन दूसरे नंबर पर है। वजह- राजस्थान से आ रही गर्म हवा बताई जा रही है।
11 दिन में तीसरी बार पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा है। दिन की शुरुआत से शाम तक गर्म हवा की लपटें महसूस हो रही है। हालांकि सुबह-शाम आसमान पर बादल भी छा रहे हैं, जिससे शाम ढलने के बाद बदलाव भी दिखाई दे रहा है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। हवा की गति सुबह 4 और शाम को 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। सबसे गर्म शहर प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में पहले क्रम पर रतलाम रहा, जहां 43.5 डिग्री, उज्जैन में 42.5, बड़वानी, भोपाल में 42.0, धार में 41.7 और विदिशा में 41.6 डिग्री दर्ज किया। मई माह में यह दूसरा अवसर है, जब शहर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!