बरनाला में गेहूं के अवशेष में लगी आग:8 एकड़ में नुकसान, चाय बनाते समय उठी चिंगारी, ग्रामीणों ने पाया काबू

बरनाला में गेहूं के अवशेष में लगी आग:8 एकड़ में नुकसान, चाय बनाते समय उठी चिंगारी, ग्रामीणों ने पाया काबू




बरनाला जिले के गांव कलाला के एक खेत में गेहूं की कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लग गई। बता दे कि इस घटना में लगभग 8 एकड़ रकबे में फैला अवशेष जलकर राख हो गया। हालांकि, ग्रामीणों और किसानों की तत्परता एवं एकजुटता के कारण साथ लगते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया। गांव कलाला के सरपंच रणजीत सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गांव कलाला से चन्नणवाल जाने वाली लिंक रोड के पास किसान धर्मेंद्र सिंह के खेत में यह हादसा हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि खेत में चाय बनाते समय एक बच्चे से उठी आग की चिंगारी हवा के कारण सूखे अवशेषों पर जा गिरी, जिससे आग फैल गई।
ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की सूचना मिलते ही सत्कार कमेटी चन्नणवाल के प्रबंधक अपने साथियों के साथ पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। गांव कलाला, चन्नणवाल और रायसर के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों, पानी और मिट्टी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा सरपंच ने बताया कि यदि ग्रामीण समय रहते एकजुट न होते, तो आग आसपास की खड़ी फसलों को अपनी चपेट में ले लेती और बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना महल कलां के प्रभारी कुलविंदर सिंह धालीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम पंचायत की मौजूदगी में स्थिति का जायजा लिया। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इस अवसर पर पंच जगतार सिंह, लखविंदर सिंह, लाली सिंह, जगराज सिंह धालीवाल सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। सरपंच रणजीत सिंह राणा ने अंत में सभी किसानों से अपील की कि गर्मी के मौसम को देखते हुए खेतों में आग से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!