चेस्टर हिल मामला, भाजपा उपाध्यक्ष ने जांच की मांग की:विधायक काजल बोले- प्रदेश के लिए खतरे की घंटी, हरियाणा में हटाए गए थे दो अधिकारी

चेस्टर हिल मामला, भाजपा उपाध्यक्ष ने जांच की मांग की:विधायक काजल बोले- प्रदेश के लिए खतरे की घंटी, हरियाणा में हटाए गए थे दो अधिकारी




हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने चेस्टर हिल मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव का नाम आने पर सरकार से उन्हें तत्काल पद से हटाने और मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। काजल ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र कोहाला में यह बात कही। काजल ने गांव के बाबा सूरदास मंदिर में आयोजित 35वें भंडारे में भी भाग लिया। काजल ने कहा कि चेस्टर हिल मामले से पहले के मुख्य सचिवों के बीच चली बयानबाजी चिंता का विषय है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए खतरे की घंटी बताया, क्योंकि ऐसी स्थिति पहली बार बनी है जब वरिष्ठ अधिकारी सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। दिया हरियाणा का उदाहरण उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दो वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें पद से हटाकर जांच बैठाई थी। इसके विपरीत, हिमाचल सरकार अपने मुख्य सचिव का संरक्षण कर रही है और अधिकारियों की आपसी रंजिश का हवाला देकर कथित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। विधायक काजल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सरकार के भीतर समन्वय की कमी को दर्शाते हैं। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा जल्द ही कांगड़ा शहर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगी। डिग्री कॉलेज में कक्षाएं शुरू होने से बनेगा युवाओं का भविष्य इस दौरान, काजल ने कोहाला से मंदल को जोड़ने वाले पुल के निर्माण से ग्रामीणों को धर्मशाला आने-जाने में पांच किलोमीटर की दूरी कम होने से मिली सुविधा का भी जिक्र किया। उन्होंने मटौर राजकीय डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू होने से स्थानीय युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा मिलने की बात भी कही। इस अवसर पर विनोद कुमार (पूर्व उपप्रधान, ग्राम पंचायत कोहाला), विक्की कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक चौधरी, सुधीर, अजय कुमार, आशीष कुमार, संगम चौधरी, साहिल कुमार, रोहित कुमार, शशि कुमार, विशाल, बबलू चंग और वनीत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!