बांका में बाइक से गिरकर महिला की मौत:पति-बच्चे के साथ घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

बांका में बाइक से गिरकर महिला की मौत:पति-बच्चे के साथ घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट




बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में चलती बाइक से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जमदाहा ओपी क्षेत्र के धानवरन गांव निवासी रसिकलाल हेंब्रम की पत्नी लीला हेंब्रम (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रसिकलाल हेंब्रम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किसी काम से कटोरिया बाजार गए थे। तुरंत कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया बाजार से वापस घर लौटते समय बांका-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर बहदिया के समीप लीला हेंब्रम अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गईं। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सूचना मिलने पर कटोरिया थाना के एसआई रवि कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रसिकलाल हेंब्रम ने बताया कि बाइक चलाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी पत्नी सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!