बांका में भाई बोला-ससुराल पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या की:फोन पर सुसाइड की जानकारी दी, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला शव

बांका में भाई बोला-ससुराल पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या की:फोन पर सुसाइड की जानकारी दी, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला शव




बांका के बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद हुआ। पुलिस ने नीमाटांड़ गांव के समीप कांवरिया पथ के किनारे से शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के भज्जूकुरा गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेश मरांडी (पिता स्व. शनिचर मरांडी) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। 21 अप्रैल को शादी समारोह था ससुराल मृतक के भाई शशिकांत मरांडी और अन्य परिजनों ने बताया कि सुरेश मरांडी का ससुराल नीमाटांड़ गांव में है। 21 अप्रैल को वहां एक शादी समारोह था। सुरेश की पत्नी सुनीता सोरेन अपने बच्चों प्रीती कुमारी (15 वर्ष), राहुल कुमार (13 वर्ष) और आरती कुमारी (7 वर्ष) के साथ पहले से ही ससुराल में मौजूद थीं। सुरेश मरांडी 20 अप्रैल को वहां पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने सुरेश मरांडी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका कहना है कि 23 अप्रैल को ससुराल पक्ष ने उन्हें फोन पर बताया कि सुरेश ने आत्महत्या कर ली है और उनका शव कांवरिया पथ के किनारे पड़ा है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान घटनास्थल पर पहुंचने पर परिजनों ने मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान देखे, जिससे उनकी शंका बढ़ गई। परिजनों का तर्क है कि यदि यह आत्महत्या होती, तो शरीर पर ऐसे चोट के निशान नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगाकर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के ससुर सोमरा सोरेन, उनके पुत्र प्रगान सोरेन और एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना अध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!