बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल:बुलंदशहर में छतारी थाना क्षेत्र में सड़क पर क्षतविक्षत पड़े शव

बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल:बुलंदशहर में छतारी थाना क्षेत्र में सड़क पर क्षतविक्षत पड़े शव




बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें…. पढ़िए पूरा मामला… छतारी थाना क्षेत्र के चौढेरा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दानपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दो युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अमन उर्फ छोटू (पुत्र इंद्रजीत, निवासी सुनामी, थाना गोधा, अलीगढ़) और इंस्पेक्टर (पुत्र गुलाब सिंह, निवासी बाजिदपुर, थाना नारखी, फिरोजाबाद) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में प्रशांत (पुत्र कल्याण सिंह, निवासी सुनामी, गोधा, अलीगढ़) और नसीर (पुत्र गुलाब सिंह, निवासी बाजिदपुर, नारखी, फिरोजाबाद) शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज जारी सीसीटीवी प्रभारी अतुल यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल प्रशांत और नसीर को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और तहरीर प्राप्त होने पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!