बेटी की डोली उठते ही पिता ने तोड़ा दम:ब्रेन स्ट्रोक के बाद लखनऊ अस्पताल में थे भर्ती, वीडियो कॉल पर देखी शादी

बेटी की डोली उठते ही पिता ने तोड़ा दम:ब्रेन स्ट्रोक के बाद लखनऊ अस्पताल में थे भर्ती, वीडियो कॉल पर देखी शादी




सीतामढ़ी के सोनबरसा बस स्टैंड निवासी लालबाबू महतो की अंतिम इच्छा बेटी की शादी देखनी थी। हालांकि, 3 दिन पहले ही उनका ब्रेन स्ट्रोक हो गया। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को हॉस्पिटल से वीडियो कॉल पर उन्होंने अपनी बेटी निधि कुमारी की पूरी शादी देखी। वहीं गुरुवार सुबह बेटी की विदाई के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटी की शादी से पहले बिगड़ी तबीयत लालबाबू महतो तुलसी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे। उनकी सबसे छोटी बेटी निधि कुमारी का विवाह सीतामढ़ी जिले के मोहनपुर निवासी युवक से तय हुआ था। लेकिन शादी से तीन दिन पहले लालबाबू महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्रेन स्ट्रोक हो गया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। इससे पहले भी दो बार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो चुका था। हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी मीनू देवी और बेटा राजेश उनके साथ अस्पताल में मौजूद थे। लालबाबू महतो बेटी की शादी में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। बेटी के इंगेजमेंट की तस्वीरें.. वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी हालांकि, आधुनिक तकनीक की मदद से उनकी अंतिम इच्छा पूरी हुई। उन्होंने अस्पताल से वीडियो कॉल के माध्यम से बेटी की हल्दी, वरमाला और विवाह की अन्य रस्में देखीं। बेटी की विदाई के समय उनकी आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ अस्पताल के कमरे से बेटी को विदा होते देखा। बेटी की विदाई के कुछ ही देर बाद लालबाबू महतो ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक तरफ बेटी अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए ससुराल जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ पिता का निधन हो गया। इस घटना से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पत्नी मीनू देवी और पुत्र राजेश इस दुखद क्षण के साक्षी बने। लालबाबू महतो के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!