भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन के समर्थन में अभियान शुरू:बारां में संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान

भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन के समर्थन में अभियान शुरू:बारां में संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान




बारां शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। यह अभियान संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण अधिनियम को पारित करने और लागू करने की मांग का समर्थन करता है। भाजयुमो बारां शहर अध्यक्ष रितेश पंजाबी और कार्यक्रम संयोजक शिवम शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारां शहर के विभिन्न स्कूलों और राजकीय कॉलेज के पास कॉलेज छात्राओं से दीवार पर हस्ताक्षर करवाए गए।

युवा मोर्चा के रोहित नायक और यज्ञेश शर्मा ने बताया कि यह पहल भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर के निर्देशानुसार की गई है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, कार्यक्रम संयोजक शिवम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, ब्रजेश यदुवंशी, नगर उपाध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, सारांश बंसल, अनिल नरवाल, मयंक शर्मा, मनीष शर्मा, जिम्मी पारीक, पार्थ कुमरा, शुभम अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!