सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़:मिसिर बेसरा दस्ते से भिड़ंत, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी

सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़:मिसिर बेसरा दस्ते से भिड़ंत, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी




झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ एक तलाशी अभियान के दौरान हुई, जिसमें दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। इस अभियान में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की सुरक्षाबल पिछले कई दिनों से इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे थे। बुधवार को जब जवान जंगल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ छोटा नागरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा जंगल में जारी है। बताया जा रहा है कि रुक-रुककर फायरिंग की आवाज आ रही है। हालांकि, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी शव की आधिकारिक बरामदगी नहीं हुई है। फिलहाल किसी भी तरह की कैजुअल्टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!