मंडी में मंदिर के पास खुले शराब ठेके का विरोध:महिलाओं ने डीसी से बंद या स्थान बदलने की मांग की, सुरक्षा का मुद्दा उठाया

मंडी में मंदिर के पास खुले शराब ठेके का विरोध:महिलाओं ने डीसी से बंद या स्थान बदलने की मांग की, सुरक्षा का मुद्दा उठाया




मंडी शहर के जेलरोड स्थित शिव मंदिर के पास हाल ही में खुले शराब के ठेके का स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने एकजुट होकर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की और ठेके को बंद करने या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। स्थानीय निवासी नीलम राणा, गुरमीत राणा और शिव शक्ति महिला मंडल की प्रधान सरोज चंदेल ने बताया कि यह ठेका रिहायशी इलाके के बीचों-बीच खोला गया है। उन्होंने कहा कि ठेके की दूरी मंदिर से मात्र 50 मीटर है, जो धार्मिक आस्था के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। महिलाओं ने यह भी बताया कि पहले भी इस स्थान पर शराब के सेवन के कारण दो लोगों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। महिलाएं बोली- शेड़ियों और शरारती तत्वों की आवाजाही बढ़ गई महिलाओं का आरोप है कि ठेका खुलने के बाद से इलाके में नशेड़ियों और शरारती तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ठेके को तुरंत बंद करने या किसी सुनसान अथवा गैर-रिहायशी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। क्षेत्र की पार्षद सुदेश कुमारी ने भी महिलाओं की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों में इस प्रकार के ठेके खोलना उचित नहीं है। पार्षद ने कहा कि इससे सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ठेके को जल्द से जल्द दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!