मधेपुरा में नए बस स्टैंड का निरीक्षण:जल्द चालू करने का आदेश, लापरवाही पर होगी सख्ती, जाम से राहत मिलेगी
मधेपुरा में आमजनों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को न्यू बस स्टैंड को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाओं का लाभ मिल सके। संचालन में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने न्यू बस स्टैंड के समीप एक ऑटो स्टैंड के निर्माण का भी निर्देश दिया। इसका उद्देश्य यात्रियों को बस से उतरने के बाद स्थानीय परिवहन के लिए भटकना न पड़े और उन्हें सहज एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। न्यू बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी बसों का परिचालन न्यू बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनेगी।
Source link

