मानसा पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार:2 लाख कैश, पिस्तौल और हेरोइन बरामद, स्कूटी जब्त, पहले से दर्ज हैं कई केस
मानसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि सीआई स्टाफ ने एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम चिट्टा, 2 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। इस संबंध में थाना सिटी-1 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि सीआई स्टाफ की टीम मानसा के सेंट्रल पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका गया, जिसकी पहचान मानसा निवासी अमनप्रीत सिंह उर्फ आह्मणा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चिट्टा और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद पुलिस पूछताछ में आरोपी अमनप्रीत सिंह से एक देसी .315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस भी मिले। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि चिट्टे के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
Source link

