Sikar Online Fraud | Facebook ID Hacking Case Involving Dausa Youth
सीकर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीकर में फेसबुक आईडी हैक करके ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक अकाउंट को हैक करके एक युवक से बातचीत करना शुरू किया। फेसबुक आईडी युवक के रिश्तेदार की थी ऐसे में युवक ने भी बातचीत जारी रखी। इसके बाद एक अकाउंट में 40 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए।
यह रुपए दौसा जिले के रहने वाले युवक के अकाउंट में ट्रांसफर हुए। अब पुलिस ने अकाउंट होल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया है।
नामजद केस दर्ज
दरअसल पीड़ित युवक ने साइबर पोर्टल 1930 पर रिपोर्ट करवाई गई। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ में दो बार में कुल 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ऐसे में साइबर पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने दौसा जिले के रहने वाले नितेश कुमार मीणा पुत्र राजेंद्र कुमार मीणा निवासी सोमनाथ सरपंच की ढाणी करनावर बांदीकुई दौसा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस
क्योंकि ठगी करके राशि को नितेश कुमार मीणा के अकाउंट में ही ट्रांसफर करवाया गया। यह मुकदमा पुलिस थाने के एएसआई ताराचंद के द्वारा दर्ज करवाया गया। फिलहाल अब साइबर थाना पुलिस पता लग रही है कि नितेश कुमार मीणा ने ऑनलाइन ठगी की या अपने अकाउंट को किसी को किराए पर दिया था।
बता दें कि जिन अकाउंट्स में फ्रॉड की राशि जमा होती है उनपर ऑपरेशन म्यूल हंटर में मुकदमा दर्ज होता है। इस केस में भी ठगी की जो राशि है वह नितेश कुमार मीणा के अकाउंट में गई। ऐसे में उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की जांच साइबर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कर रहे हैं।

