राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी,47 के पार जाएगा पारा:आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए- हीटवेव का दौर कब से शुरू होगा

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी,47 के पार जाएगा पारा:आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए- हीटवेव का दौर कब से शुरू होगा




राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हुआ। पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में 9 मई से हीटवेव (लू) का एक नया दौर शुरू होने और तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस बीच 2 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान के मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS…
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री फलोदी में दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर के एरिया में दिन में सतही स्तर पर हल्की धूलभरी हवाएं चलीं। धूप रहने से इन शहरों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.8, पाली में 40.3, बीकानेर में 40.2, जोधपुर में 40.3, चित्तौड़गढ़ में 39.6, लूणकरणसर में 39.2, जालौर में 38.6, श्रीगंगानगर में 38.2 और वनस्थली (टोंक) में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम… अब जानते हैं प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल… जयपुर: 2 डिग्री चढ़ा पारा, लेकिन भीषण गर्मी से अभी राहत
राजधानी जयपुर में बुधवार (कल) को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि हवाओं में नमी और पिछले दिनों हुई बारिश के असर के कारण फिलहाल लोगों को तेज और चुभती गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर जयपुर के तापमान में भारी उछाल आएगा और पारा 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। अजमेर: 2.6 डिग्री चढ़ा पारा, आंधी-बारिश का अलर्ट अजमेर में बारिश के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग वाटर पार्क का सहारा ले रहे हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 21.3 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में आंधी और बारिश की संभावना है। संभाग के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है, जिससे गर्मी से दोबारा राहत मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर: दिन में बढ़ी गर्मी, रातें हुईं ठंडी उदयपुर में मौसम के मिजाज में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी के विपरीत रात के पारे में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा, जबकि 5 मई को यह 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास बढ़ा है, जबकि रातें ठंडी हो गई हैं। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को कुछ समय के लिए बादलों ने डेरा डाला। जल्दी ही आसमान साफ भी हो गया। राहत की बात यह है कि दिन में गर्म हवाएं (लू) नहीं चलीं, जिससे राहगीरों और शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
अलवर : 4 डिग्री उछला पारा, आंधी-बारिश का अलर्ट अलवर जिले में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा। तेज धूप के चलते तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों के मुकाबले पारे में 4 डिग्री की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 2 दिनों तक तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ था। बारिश और ओलावृष्टि से जिलेवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। तापमान में आई इस अचानक तेजी ने एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में जिले में एक बार फिर आंधी और बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो लोगों को एक बार फिर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सीकर: आंधी-बारिश थमी, 2 डिग्री चढ़ा पारा सीकर जिले में पिछले 6 दिनों से जारी आंधी और बारिश का दौर अब पूरी तरह थम गया है। मौसम साफ होते ही दोपहर के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार ठंडक के बाद आज दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार (आज) से तापमान में और अधिक उछाल आएगा। फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर: दिनभर खिली रही धूप, 36 डिग्री पहुंचा तापमान जोधपुर शहर में बुधवार को मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहा। दिनभर आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब धूप का असर बढ़ने लगा है। फिलहाल शहर में मौसम स्थिर है और गर्म हवाओं से राहत बनी हुई है। कोटा: सड़कों पर पानी का छिड़काव कोटा में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लोगों को गर्मी ने परेशान नहीं किया। शहर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो-तीन दिनों में हुई छिटपुट बारिश के असर से वातावरण में अब भी हल्की ठंडक घुली हुई है। तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के बीच स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। नगर निगम द्वारा महावीर नगर इलाके में एंटी स्मॉग गन (Anti-Smog Gun) की मदद से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया, ताकि धूल के कणों और गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके। फिलहाल कोटावासियों के लिए यह मौसम सुकून देने वाला साबित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!