लुधियाना सेक्टर 32 में दिन-दहाड़े चोरी:पालतू कुत्ते के भौंकने के बावजूद 30 सेकंड में एक्टिवा ले उड़ा चोर वीडियो

लुधियाना सेक्टर 32 में दिन-दहाड़े चोरी:पालतू कुत्ते के भौंकने के बावजूद 30 सेकंड में एक्टिवा ले उड़ा चोर वीडियो




लुधियाना में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो दिन के उजाले का खौफ है और न ही घर में मौजूद लोगों का। ताज़ा मामला लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 (वार्ड नंबर 7) से सामने आया है, जहाँ एक शातिर चोर ने महज़ 30 सेकंड के भीतर घर के आंगन में खड़ी एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 5 मई की सुबह करीब 10:15 बजे की है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिसने गुलाबी रंग की शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी, बड़ी ही बेखौफ चाल से घर के मुख्य गेट के पास आता है। वह चुपचाप गेट खोलकर अंदर दाखिल होता है। हैरानी की बात यह है कि वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही चोर बरामदे में दाखिल हुआ घर के पालतू कुत्ते ने अजनबी को देखकर ज़ोर-ज़ोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज़ सुनकर जब तक घर वाले कुछ समझ पाते और बाहर आते तब तक शातिर चोर काले रंग की एक्टिवा लेकर रफूचक्कर हो चुका था।
हमें लगा कुत्ता सामान्य रूप से भौंक रहा है, लेकिन जब हम बाहर आए तो बरामदे से एक्टिवा गायब थी। चोर ने इतनी फुर्ती दिखाई कि उसे पकड़ने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस जांच जारी परिजनों ने तुरंत इस चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!