शेखपुरा में लेबर एजेंट गिरफ्तार:मजदूरी मांगने पर दलित मजदूर के हाथ-पैर तोड़े, 4 महीने से था फरार, घर से दबोचा गया

शेखपुरा में लेबर एजेंट गिरफ्तार:मजदूरी मांगने पर दलित मजदूर के हाथ-पैर तोड़े, 4 महीने से था फरार, घर से दबोचा गया




शेखपुरा में बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ने के मामले में फरार चल रहे लेबर एजेंट को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने चार माह से फरार आरोपी को क्षेमा गांव से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्षेमा गांव निवासी साजो सिंह के पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि रणजीत सिंह ने दलित मजदूर शिव रविदास को मजदूरी के लिए गोवा भेजा था। जानलेवा हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए
कई महीनों तक मजदूरी न मिलने पर जब मजदूर ने लेबर एजेंट से बकाया राशि की मांग की, तो रणजीत सिंह ने उस पर जानलेवा हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पीड़ित मजदूर ने 17 दिसंबर को स्थानीय थाने में दलित अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया
घटना के बाद से रणजीत सिंह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के डर से कहीं और छिपा हुआ था। हाल ही में उसके घर लौटने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही एएसआई जय कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!