सलूंबर में 'विकसित शहरी अभियान' की हुई शुरुआत:हर वार्ड के लिए लगाई जा रही हैं सभाएं, शहर की समस्याओं पर लिए मांगे जा रहे हैं सुझाव

सलूंबर में 'विकसित शहरी अभियान' की हुई शुरुआत:हर वार्ड के लिए लगाई जा रही हैं सभाएं, शहर की समस्याओं पर लिए मांगे जा रहे हैं सुझाव




सलूंबर में मुख्यमंत्री विकसित शहरी अभियान के तहत विकास गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड में सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जहां आमजन से सीधे सुझाव लेकर भविष्य की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। नगर परिषद आयुक्त गणपत लाल खटीक के अनुसार, इन सभाओं का उद्देश्य वर्ष 2030, 2035 और 2047 को ध्यान में रखते हुए अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है। इसके जरिए हर वार्ड को आत्मनिर्भर और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की योजना है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुई वार्ड सभाएं अभियान के तहत वार्ड संख्या 01 और 20 की बैठक वीर सावरकर भवन, रावली पोल में आयोजित की गई, जबकि वार्ड संख्या 07 और 17 की सभा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। इन बैठकों में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहर की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। सुझाव पेटियों से भी जुटाए जा रहे विचार अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गई हैं। इनमें उपखंड कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, पुरानी नगरपालिका भवन (गांधी चौक) और बस स्टैंड शामिल हैं। इस व्यवस्था से वे लोग भी अपने सुझाव दे पा रहे हैं, जो सभाओं में शामिल नहीं हो पा रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समाधान पर मंथन वार्ड सभाओं में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आयुर्वेद और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे। कई समस्याओं पर मौके पर ही चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में पहल की गई। शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी के चलते यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। इससे सलूंबर के संतुलित और समग्र विकास की मजबूत नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!