हिमाचल में महिला ने कंडक्टर को चप्पल से पीटा, VIDEO:दोनों पक्षों ने FIR कराई, घुमारवी बस स्टैंड में तमाशबीन बड़ी भीड़
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक महिला द्वारा प्राइवेट बस कंडक्टर की चप्पल से पिटाई का मामला सामने आया है। 3 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियों में महिला लगातार चप्पल से कंडक्टर के मुंह पर वार करते दिख रही है। एक अन्य महिला भी कंडक्टर की पीठ पर चप्पल से वार करती है। इस मामले में कंडक्टर और महिला दोनों ने घुमारवीं थाने में एफआईआर करवा दी है। यह घटना बीते मंगलवार की घुमारवीं बस स्टैंड की है। इससे जुड़ा वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घुमारवी निवासी कंडक्टर जोगेंद्र सिंह ने भराड़ी की रहने वाली वंदना के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद महिला ने भी कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर करवा दी है। सफाई में भगवान, मां और बच्चों की कसमे खा रहा कंडक्टर वीडियो में जोगेंद्र खुद को निर्दोष बताते हुए बार-बार सफाई देता नजर आ रहा है। वह, भगवान, मां व बच्चों की कसम खाकर कह रहा है कि उसने महिला के बारे में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। मगर महिला पिटाई करने से पीछे नहीं हटती। वंदना बोली- इसने मेरा घर बर्बाद कर दिया वहीं, वीडियो में वंदना कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि कंडक्टर ने उसके चरित्र पर टिप्पणी की और उसे बदनाम किया। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने उसके बारे में गलत बातें कहकर उसका घर बर्बाद कर दिया। वंदना कहती है कि कंडक्टर ने कहा कि वह किसी के साथ होटल जाती है। बस स्टैंड में खड़े लोग तमाशबीन बने घटना के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की, जो सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की SP बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह घुमारवीं बस अड्डा पर अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तो जोगिंद्र सिंह ने उसे अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर गाली-गलौच की और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी। जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वंदना व एक अन्य महिला ने उसके साथ चप्पलों-जूतों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। इस तरह सरेआम अभद्र व्यवहार से उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
Source link

