करनाल में ई-रिक्शा को टक्कर मारकर दीवार से टकराई कार:तीन घायल, घर का गेट तोड़कर टॉयलेट में घुसी, नशे में थे आरोपी

करनाल में ई-रिक्शा को टक्कर मारकर दीवार से टकराई कार:तीन घायल, घर का गेट तोड़कर टॉयलेट में घुसी, नशे में थे आरोपी




करनाल जिले में गुरु ब्रह्मानंद चौक और दून पब्लिक स्कूल के बीच मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक मकान के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर बने टॉयलेट की दीवार से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय निवासियों के अनुसार कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे में थे। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। टक्कर के बाद घर में आई दरार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयर बैग खुल गए और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक ने बताया कि उनकी छोटी बेटी हादसे से दो मिनट पहले ही टॉयलेट से बाहर निकली थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के कारण मकान में दरार भी आ गई।
ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल ई-रिक्शा चालक सोनू ने बताया कि वह करनाल से बजीदा की तरफ जा रहा था और रिक्शा में तीन सवारियां बैठी थीं। सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार को देखकर उसने रिक्शा बचाने की कोशिश की, लेकिन कार सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा दो बार पलट गया, जिससे सवारियों को चोटें आईं। लोगों ने मौके पर ही आरोपियों को पकड़ा प्रत्यक्षदर्शी राहगीर सोनम, रिंकू, विकास और प्रदीप ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार लहूलुहान हो गए और भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने चारों को मौके पर ही पकड़ लिया। ई-रिक्शा को भी भारी नुकसान हुआ है और लोगों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। डायल-112 पर पुलिस को दी सूचना घटना के तुरंत बाद लोगों ने डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!