यूट्यूबर के जश्न में शामिल होने वाले दो कांस्टेबल सस्पेंड:सेक्स रैकेट में फंसा था, पुलिस वालों का केक काटते VIDEO आया था
सेक्स रैकेट के मामले में जेल गए यूट्यूबर रोहित वर्मा के साथ केक काटते और पार्टी करते हुए दो कांस्टेबलों के वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया। कांस्टेबलों की पहचान सेन पश्चिम पारा में तैनात दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई। उधर किशोर को पीट कर पेशाब करने वाले रोहित के साथी साहिल उर्फ मुसीबत की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं, वहीं जांच में सामने आया कि पीड़ित किशोर छेदी सिंह का पुरवा का रहने वाला है। बर्रा में किशोर पर बरसाए थे डंडे कल्याणपुर में बीते दिनों सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। मामले में बर्रा निवासी यूट्यूबर रोहित वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा था। सोमवार को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक युवक को रोहित और उसका साथी साहिल उर्फ मुसीबत एक के बाद डंडे मारते हुए नजर आ रहे थे। वहीं एक वीडियो में आरोपी पीटने के बाद किशोर पर पेशाब करते हुए नजर आ रहे थे, जबकि एक अन्य वीडियो में रोहित केक काटता हुआ नजर आ रहा था। इसमें दो सिपाही भी केक काटते और नाचते हुए नजर आ रहे थे। घटना सामने आने के बाद कांस्टेबलों की पहचान दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना कुछ दिन पुरानी है, इस दौरान कांस्टेबलों की बर्रा थाने में तैनाती थी। वर्तमान में इनकी तैनाती सेनपश्चिम पारा में थी। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
Source link

