पीडीडीयू नगर में स्टेशन के कूड़े के ढेर में आग:पुलिस कॉलोनी के पास लगी आग, घंटों बाद काबू पाया गया

पीडीडीयू नगर में स्टेशन के कूड़े के ढेर में आग:पुलिस कॉलोनी के पास लगी आग, घंटों बाद काबू पाया गया




पीडीडीयू नगर स्थित मानसरोवर तालाब के सामने पुलिस कॉलोनी के समीप रेलवे के कूड़े के ढेर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। आग से उठता घना धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना पुलिस कॉलोनी के बेहद करीब हुई, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास स्थित पुलिस कॉलोनी और अन्य मकानों तक आग पहुंचने का बड़ा खतरा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे परिसर में पड़े कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे लोग दहशत में आ गए थे। लोगों ने प्रशासन से रेलवे परिसर में नियमित सफाई कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!