फतेहाबाद में पिता ने बेटे पर दर्ज करवाई FIR:चाचा पर भी लगाए मारपीट के आरोप; गेहूं फसल कटवाने को लेकर हुआ विवाद

फतेहाबाद में पिता ने बेटे पर दर्ज करवाई FIR:चाचा पर भी लगाए मारपीट के आरोप; गेहूं फसल कटवाने को लेकर हुआ विवाद




फतेहाबाद जिले के गांव फूलां में खेत में हुए विवाद में दादा-पोता से मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष ने भी केस दर्ज करवाया है। गांव फूलां निवासी धर्मपाल की शिकायत पर उसी के बेटे मौसम और चाचा मान सिंह पर सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। धर्मपाल का भी आरोप है कि उसके चाचा और बेटे ने उससे मारपीट की है। बता दें कि, एक दिन पहले ही मान सिंह की शिकायत पर धर्मपाल और उसके बुआ के बेटे आत्मप्रकाश के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया था। खेत में गेहूं की फसल निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जानिए…. धर्मपाल ने क्या लगाए आरोप पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल ने बताया है कि 10 अप्रैल को वह अपने खेत में फसल कटाने के लिए गया हुआ था। जहां पर उसका बेटा मौसम व चाचा मान सिंह आ गए। चाचा कहने लगा कि तू अपने बेटे मौसम की फीस नहीं देता और ना ही उसे फसल का हिसाब देता है। मैंने कहा कि आढ़ती से पैसे ले रखे हैं और समय-समय पर मौसम को खर्च व फीस देता हूं। फसल मेरी है, जिसको मैं ही काटूंगा। इतना कहते ही बेटे मौसम ने मेरे गाली-गलौच करते हुए खेत से डंडा उठाकर मान सिंह को दे दिया। फिर मौसम ने मुझे पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। मानसिंह ने अपने हाथ में लिए डंडे से उसके हाथ, पैर, सिर पर चोटें मारी। इससे दोनों पैरों की छोटी उंगलियां टूट गई। उसके बाद मुझे घसीट कर गाड़ी में डालने लगे तो मैंने शोर मचाया। लोगों को आता देखकर हो गए फरार आसपास से लोगों के बुलाने पर मेरी बुआ का बेटा आत्मप्रकाश आ गया, जिसने उसे छुड़वाने की कोशिश की तो मान सिंह ने उसे भी डंडे मारे। अन्य लोगों को आता देखकर मान सिंह व मौसम मौके से भाग गए। आत्मप्रकाश ने उसे पहले रतिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, धर्मपाल के आठ चोटें लगी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!