लाल चंद शर्मा बने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष:चुनाव को देखते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही पार्टी

लाल चंद शर्मा बने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष:चुनाव को देखते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही पार्टी




शिमला के रामपुर कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष का पदभार संभाला है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें क्षेत्रभर से पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समर्थकों द्वारा बधाइयां मिल रही हैं। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई है। कार्यकर्ताओं ने शर्मा को एक अनुभवी और जमीनी नेता बताया है। उनका कहना है कि लाल चंद शर्मा लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की पूरी संभावना है। पार्टी सदस्यों ने विश्वास जताया कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मजबूती से करेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि शर्मा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और उन्हें सरकार तथा प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। कार्यकर्ताओं ने लाल चंद शर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही, उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!